चीफ इंजीनियर ने छोड़ी ब्रिडकुल की नौकरी, निगम ने दी विदाई

देहरादून। ब्रिडकुल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता राजेंद्र प्रसाद उनियाल को उनके  द्वारा  निगम में किये गए अच्छे कार्यों के लिया विदाई दी गयी , साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दी। इस अवसर पर ब्रिडकुल के महाप्रबंधक मानव संसाधन अनूप कुमार सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि ब्रिडकुल के मुख्य अभियंता सिविल के पद पर कार्यरत राजेंद्र प्रसाद उनियाल ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।  उनियाल लगभग नौ  वर्षों से निगम में कार्यरत थे।  उनियाल के कुशल इंजीनियरिंग  नेतृत्व ब्रिडकुल के कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निर्माण किया। हालाँकि उनियाल संविदा पर ब्रिडकुल में कार्यरत थे लेकिन निगम को ऊंचाई पर ले जाने में उनियाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समझ से परे यह है कि ऐंसी क्या जरूरत आन पड़ी की उनियाल को अपने पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा अथवा निगम ने उनकी सेवा लेना उचित नहीं समझा , जबकि उनियाल राज्य के विकास के निर्माण कार्यों के  लिए हर समय तत्पर रहते हैं।  उनियाल मूल रूप से टिहरी के रहने वाले हैं और डीएलएफ सहित कई बड़े कॉर्पोरेट कंपनियों में अपनी सेवाये दे चुके हैं।

हमारे प्रतिनिधि ने उनियाल से इस बारे में बात की , लेकिन उन्होंने नौकरी छोड़ने का कारण स्पष्ट नहीं किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.