उत्तराखंड में बारिश की तबाही… नदियां उफान पर, जलमग्न मंदिर, जगह-जगह भूस्खलन

देहरादून।  देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। वहीं उत्तराखंड भी बारिश से बेहाल है। हालांकि इस वर्ष उत्तराखंड में विगत वर्षों के सापेक्ष सामान्य से कम  बारिश जो कि 954.6 मिमी के स्थान पर अब तक 817.8 मिमी ही दर्ज की गई है, फिर भी  बारिश और भूस्खलन से जान-माल का नुकसान जारी है। राज्य की प्रमुख नदिया लम्बे समय से चेतावनी रेखा से ऊपर बाह रही हैं जिस कारन भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रहीं है।

टिहरी जनपद में भूस्खलन में भारी बारिश के कारण स्थानीय नदियां उफान पर है। इससे नदियों के किनारे स्थित कई दुकानें नदी के पानी में बह गई। कई घरों में भी पानी भर गया। खेतों में भी जलजमाव देखने को मिला है। इसके साथ ही यहां भूस्खलन की करीब दो दर्जन छोटी-बड़ी घटनाएं हुई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। राज्य के अधिकतर जिलों में भारी से भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट है। पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.