धूमधाम से मनाया गया भट्ट का जन्मदिवस, देश भर के मदिरों में हुयी दीर्घायु हेतु पूजा अर्चना

देवभूमि ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट उत्तराखंड की ओर से पूजन, दान के साथ किया गया भंडारा

चंद्र प्रकाश बुडाकोटी

डोईवाला। देवभूमि ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट उत्तराखंड (रजि.) की ओर से केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें देशभर के विभिन्न मंदिरों में भंडारा व स्कूलों में पाठ्य सामग्री का वितरण की गई।

वही एक मई दिन सोमवार को देवभूमि ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट उत्तराखंड (रजि.) की ओर से केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट के जन्म दिन को धूमधाम से मनाया गया। ट्रस्ट के संरक्षक संजय गैरोला ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट उत्तराखंड की कला, संस्कृति को समझने वाले स्वभाव से सरल व्यक्तित्व के धनी हैं। इंनके नेतृत्व में एक आयोजन समिति का गठन किया गया।

 

संजय गैरोला ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के जन्मदिवस को भव्य रूप से मनाए जाने के लिए व्यापक तैयारियां की गईं। इस कड़ी में देशभर के विभिन्न मंदिरों में केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट की दीर्घायु हेतु विशेष पूजन-अर्चना की गई। इसमें सबसे पहले केदारनाथ, दक्षप्रजापति मंदिर हरिद्वार, बागेश्वर महादेव मंदिर भोगपुर, कुल्लू हिमाचल में स्थित के बिजली महादेव सहित विभिन्न मंदिर शामिल हैं।

 

ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष पं.भगवती प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि देवभूमि ब्राह्मण ट्रस्ट की ओर से मंदिर में पूजा अर्चना के बाद श्रमिकों के बीच जाखन नदी भोगपुर में भंडारे का आयोजन किया गया। भानियावाला पेन-इंडिया फाउंडेशन के संचालित स्कूल में पाठ्य सामग्री के साथ बच्चों को चिप्स व कोल्ड ड्रिंक वितरित की।

 

आयोजन को सफल बनाने में क्रमश पं.भगवती प्रसाद उपाध्याय, आचार्य राकेश उनियाल, महिमा नंद जोशी , जयेंद्र भट्ट,  कर्नल मनोज दत्त शर्मा, विवेक रावत , देवेश बर्थवाल व अनूप रावत आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.