बिजली कर्मचारी के साथ की गयी मारपीट के दोषियों को कड़ी सजा दी जाय – पुरोहित

चीला।  परियोजना सचिव सूर्य प्रकाश पुरोहित के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ऊर्जा कामगार संगठन के साथी सदस्य मोहन चन्द्र पाठक के साथ हुयी मारपीट सम्बन्ध में चीला विद्युत गृह में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें मोहन चन्द्र पाठक के साथ हुयी मारपीट के गुनाहगारों को सजा दिलाने एवं मोहन चन्द्र पाठक को न्याय दिलाने के सम्बन्ध में कर्मचारियों ने मांग की  ।

 

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष दिनेश बिष्ट,  मण्डल सचिव आनन्द,   जगदीश चन्द्र उपाध्याय,  बिशन दत्त भट्ट,  ऋषि नायक,  नरेन्द्र सिंह बिष्ट,  विरेन्द्र पाल,  मनसा राम तिवारी,  कुशाल सिंह थलवाल,  विकास त्यागी,  विकास कश्यप,  विक्रम सिंह,  नीतू कुमार पाल,  जगत सिंह रावत,  चन्द्र बल्लभ पलडिया, श्रीमती संगीता बमराड़ा ने घोषणा की अगर मोहन चन्द्र पाठक को सम्बन्धित विभाग न्याय नहीं दिला पायेगा तो सभी सदस्य प्रदेश व्यापी हड़ताल पर जायेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.